फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहलवान कुशाल ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 06 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता ​कुशाल के साथ कोच व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के एएसपी अखाड़ा के होनहार युवा पहलवान कुशाल ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने अखाड़े व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से एक मार्च तक तमिलनाडु में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के युवा पहलवानों ने भाग लिया था।
कुशाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 22 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट तैयारी का परिचय दिया था। कुशाल पिछले चार वर्षों से अजीजपुर अखाड़ा में कोच निखिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़े के संचालक सुशील शास्त्री बच्चों को न केवल खेल प्रशिक्षण देते हैं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, अनुशासन और मेहनत का महत्व भी सिखाते हैं। उनकी देखरेख और मार्गदर्शन में खिलाड़ी निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। कुशाल की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें