फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निविदा प्रक्रियाओं के पूरे न होने से लटके करोड़ों के काम

Sun, 29 Dec 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक ओर जहां नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के चुनाव नजदीक हैं। वहीं करोड़ों रुपये के विकास कार्य निविदा प्रक्रियाओं के पूरे नहीं होने के कारण लटके हैं। क्योंकि इन कामों के लिए ठेकेदार व एजेंसियां नहीं मिल रहे। ऐसे में निगम अफसर एक ही काम के लिए निविदाएं कई बार लगाने पर मजबूर हैं। वहीं पूर्व पार्षदों को नगर निगम चुनाव की घोषणा पर आचार संहिता लगने से काम अटकने की आशंका है, इसलिए जल्द काम सिरे चढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनाव के लिए नई वार्डबंदी की प्रक्रिया अंतिम पड़ाव में है। ड्राफ्ट फाइनल नोटिफिकेशन के लिए सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा नगर निगम के मेयर का पद एससी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इससे नगर निगम के चुनाव फरवरी या मार्च में हो सकते हैं, यानी इसमें एक-दो माह समय रह गया है। इसके चलते निगम अफसर धरातल पर विकास कार्य शुरू करवा रहे हैं, वहीं नए कामों की मंजूरी लेने की तमाम औपचारिकताएं भी पूरी कर रहे हैं।

काम शुरू न हुए तो आचार संहिता से अटकेंगे
पूर्व पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि शहर के लिए जरूरी करोड़ों रुपये के काम टेंडर प्रक्रिया में फंस गए हैं। कई काम कई माह व साल पुराने मंजूर हैं, पर उनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं है। क्योंकि अधिकांश कामों के टेंडर में ठेकेदार व एजेंसियां नहीं मिल रहे, जिस पर अफसर टेंडर रिकॉल करने तक सिमटे हैं। जबकि इससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। गत वर्ष में पहले लोस फिर विस चुनाव की घोषणा पर आचार संहिता लगने से दो-दो माह नए कामों के लिए टेंडर व अन्य प्रक्रिया थम गई थी। इसी तरह अब नगर निगम चुनाव की घोषणा पर आचार संहिता लगने से टेंडर व अन्य औपचारिकताएं में फंसे करोड़ों रुपये के काम लटक सकते हैं। इसलिए निगम अफसरों को टेंडर व अन्य औपचारिकताओं में अटके कामों को जल्द सिरे चढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


अब इन कामों के टेंडर करने पड़े रिकॉल :
नगर निगम की ओर से सप्ताहभर में 1.68 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कामों के टेंडर रिकॉल किए गए हैं। इनमें वार्ड दस के आजाद नगर की गली नंबर-14 में 48.83 लाख रुपये से स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण, वार्ड आठ के माॅडल टाउन में 3.48 लाख रुपये से सुनील के घर से जसबीर के घर व सुदर्शन वाली गली में पाइप बिछाने, वार्ड आठ के संतपुरा रोड समीप ट्यूबवेल पार्क में 15.66 लाख रुपये से विकास कार्य, वार्ड नौ की मॉडल कॉलोनी में 31.29 लाख रुपये से अशोक बग्गा की दुकान से कुलदीप सिंह की दुकान तक आरसीसी नाले का निर्माण और आर्य समाज मंदिर से एनपी मेहता के घर और अशोक बग्गा की दुकान से विजय लांबा के घर तक पाइप बिछाने, वार्ड नौ के ईस्ट भाटिया नगर में 11.52 लाख रुपये से माखन ज्वेलर की दुकान से ओबरॉय चौक तक आरसीसी नाले का निर्माण और लक्ष्मी नारायण मंदिर से केशव पार्क तक पाइप बिछाने, वार्ड 15 की न्यू हमीदा कॉलोनी में 8.47 लाख रुपये से राजेश सेठ के घर के सामने पार्क का विकास, वार्ड 19 के गांव ससौली में 7.36 लाख रुपये से ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण, वार्ड 19 के गांव पंजेटो का माजरा में 9.66 लाख रुपये से एससी चौपाल का काम, वार्ड 12 के गांव कांसापुर में 16.21 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का काम, वार्ड 17 में विश्वकर्मा चौक पर 5.8 लाख रुपये से बस क्यू शेल्टर का निर्माण, वार्ड 19 के गांव मंडेबरी में 9.89 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर का काम शामिल हैं। इनमें कई कामों के कई बार टेंडर लग चुके हैं, पर ठेकेदार व एजेंसियां नहीं मिले। इसी वजह से पहले भी करोड़ों रुपये के कामों के टेंडर रिकॉल किए जा चुके हैं।

वर्जन-
शहर के लिए जो भी काम जरूरी है, उन्हें प्राथमिकता से लेकर समय पर शुरू व पूरा कराने के प्रयास है। ये काम निविदा प्रक्रिया के तहत होंगे, जिसके लिए नियमानुसार निविदाएं लगाईं जा रही हैं।
विज्ञापन

- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें