फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समायोजन के विरोध में कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अधीक्षक अ​भियंता कार्यालय के बाहर  धरना देकर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर में मंगलवार सुबह 9 से 11 बजे तक हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जगाधरी यूनिट के पदाधिकारियों ने किया।
कर्मचारियों ने वर्ष 2008 में नियुक्त और लगभग 18 वर्षों से सेवाएं दे रहे पार्ट-2 श्रेणी के डीसी रेट कर्मचारियों को विभाग और सरकार द्वारा जबरन एचकेआरएनएल पोर्टल में स्थानांतरित किए जाने के फैसले का विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि बिना सहमति और स्पष्ट नीति के लिया गया यह निर्णय अन्यायपूर्ण है और इससे उनकी सेवा शर्तों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जगाधरी डिवीजन के अंतर्गत आने वाली जगाधरी सिटी, सब अर्बन, छछरौली और प्रतापनगर सब यूनिटों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनिट प्रधान राजेश कश्यप व यूनिट सचिव कंवरपाल ने आरोप लगाया कि एचकेआरएनएल पोर्टल में समायोजन से कर्मचारियों के वेतन, वरिष्ठता और भविष्य की सुरक्षा पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि लंबे समय से कार्यरत डीसी रेट कर्मियों को नियमित किया जाए और उन्हें किसी भी पोर्टल में जबरन शामिल न किया जाए। धरने में सह सचिव राजिंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, उपप्रधान जरनैल सिंह, संगठनकर्ता देवेंद्र कुमार, मुकेश कंबोज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सब यूनिटों के प्रधान बिक्रम सिंह, प्रवेश कंबोज, राजिंदर कुमार और जय कुमार सैनी समेत अनेक कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें