फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे के बरम पर कंक्रीट के टुकड़े, हो सकता है हादसा

विज्ञापन
 स्टेट हाईवे के किनारे डाला गया उखाड़ी गई सड़क का मलबा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही ने राहगीरों की जान जोखिम में डाल दी है। सीसी सड़क उखाड़ने के बाद उसका भारी-भरकम मलबा स्टेट हाईवे के दोनों तरफ बरम पर ही डाल दिया गया, जिससे व्यस्त मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर किया गया यह काम विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
व्यासपुर में शिव चौक से लेकर पुराने पेट्रोल पंप तक बनी सीसी सड़क में दरारें आने के बाद उसे दोबारा बनाने के लिए उखाड़ा गया है। निर्माण से पहले उखाड़ी गई सड़क का मलबा सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय शाहपुर गांव के मोड़ से लेकर मिनी सचिवालय से आगे तक स्टेट हाईवे के दोनों किनारों पर डाल दिया गया। हाईवे के बरम पर पड़े कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े कई जगह सड़क तक फैल गए हैं। ऐसे में यदि किसी वाहन चालक को सामने से आ रहे वाहन को साइड देनी पड़े तो उसके लिए खतरा और बढ़ जाता है। बरम पर चढ़ते ही वाहन इन पत्थरों से टकरा जाएगा। तेज रफ्तार से गुजरते वाहनों के बीच यदि बाइक या स्कूटी सवार का संतुलन जरा भी बिगड़ा तो वह सीधे इन कंक्रीट के टुकड़ों से टकरा सकता है।
विज्ञापन

टक्कर के बाद गिरने पर गंभीर चोट या जान का भी खतरा है। रात के समय यह जोखिम और बढ़ जाता है, क्योंकि यहां पर रोशनी का प्रबंध बिल्कुल भी नहीं है। सड़क किनारे पड़ा मलबा दिखाई नहीं देता। व्यासपुर निवासी विनोद कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार का कहना है कि हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह मलबा डालना सीधी लापरवाही है। निर्माण कार्य के दौरान मलबे के निस्तारण की स्पष्ट व्यवस्था होती है, लेकिन यहां जिम्मेदारों ने नियमों की अनदेखी की है।
बैठक में किए थे ठोस कदम उठाने का दावा
जिला सचिवालय में 20 फरवरी को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई थी। उसमें सड़क हादसों को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने के दावे किए गए थे। हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात तो यह है कि जहां पर यह मलबा पड़ा है वहीं पर मिनी सचिवालय में एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी बैठे हैं। परंतु हर कोई इसकी अनदेखी कर रहा है। यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया तो यह लापरवाही किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

सामान्य सड़क हो या फिर नेशनल हाईवे, सभी के बरम साफ होने चाहिए। इन पर किसी तरह का न तो अतिक्रमण होना चाहिए और न ही बरम पर कोई मलबा या अन्य सामान डाला जा सकता है। इस बारे में संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा। -हैरतजीत कौर, जिला परिवहन अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें