फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जलनिकासी के लिए पाइप लाइन डालने का काम शुरू

Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बे में छोटा बस स्टैंड पर पाल गडरिया मोहल्ला को जाने वाली के साथ बने अस्थायी नाले में पानी की निकासी ले लिए पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है। छोटा बस स्टैंड से आंबवाला रोड तक पाइप डाले जाएंगे।
इस नाले को जमीन के मालिक ने बंद कर दिया था। इससे कई कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। अब ग्राम पंचायत व्यासपुर व पंचायत विभाग की ओर से पाइप लाइन डालने का काम शुरू कराया गया है। सरपंच कीर्ति खुराना ने बताया कि कस्बे की पानी निकासी के लिए यह नाला बनाना बेहद जरूरी था। प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि करीब 1600 फीट लंबे नाले पर करीब 43 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

पूरा खर्च ग्राम पंचायत की ओर से वहन किया जाएगा। टेंडर के माध्यम से सोमवार से कार्य शुरू कर दिया गया। व्यासपुर की यह समस्या कई वर्ष पुरानी थी। इस वर्ष इस समस्या ने उस समय विकराल रूप धारण कर लिया जब साथ लगते जमींदार ने अपने खेत में मिट्टी का भराव कर लिया था। पानी निकासी पूर्ण रूप से बंद हो गई थी।
उस समय एसडीएम, डीडीपीओ, बीडीपीओ, सरपंच व कस्बा के मौजिज लोगों ने खेत मालिक से बात कर बड़े पाइप दबाकर नाला बनाने पर उनकी सहमति ली थी। ग्राम पंचायत व्यासपुर ने प्रशासन का सहयोग करते हुए 10 दिन के अंदर अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर नाले का काम शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

नाला बन जाने से व्यासपुर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों व मोहल्लों की पानी निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। मछरौली कॉलोनी, आंबेडकर नगर, श्रीराम कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, राधा स्वामी कॉलोनी, सैनी मोहल्ला, पाल गडरिया मोहल्ला सहित अन्य कॉलोनियों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें