फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इनेलो ने घोषित की साढौरा कार्यकारिणी

Tue, 24 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की हलका साढौरा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जाहिद खान मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में करवाया गया।
जाहिद खान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व विधायक चौधरी दिलबाग सिंह के आदेश अनुसार हलका साढौरा की टीम घोषित की। जिसमें हलका अध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी को बनाया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह संध्या सहित पांच उपाध्यक्ष बनाएं।
विज्ञापन

बलदेव सिंह, राजवीर सिंह दहिया, कुलविंद्र सिंह, गुलाब सिंह राठी, सुमित कुमार मुस्तफाबाद और प्रधान महासचिव परमजीत सिंह प्रभौली को बनाया गया है। इसके अलावा महासचिव गुरजिंद्र सिंह ढिल्लो, प्रवीण कुमार, डॉ. सतीश सुल्तानपुर, गुलशन नरवाल पाबनी, नायब सिंह सभापुर, मांगेराम श्यामपुर, सुरेश जैलदार राजपुर बनाया गया। संगठन सचिव ललित कुमार सैनी अमली को नियुक्ति किया गया।
वहीं कर्मचंद शर्मा अजीजपुर, राजन शर्मा श्यामपुर, रमेश, नरेश कुमार मानिकपुर, कमल भोगपुर, विजय सैनी राजपुर, पवन कुमार सबीरपुर जट्टान, नायब सिंह पिंजौरा, मनदीप सबीलपुर जट्टान, मनीष ग्रोवर व्यासपुर, राहुल राणा मरवाखुर्द, रामकुमार मारवाखुर्द बनाया गया। कोषाध्यक्ष रण सिंह पाबनी कलां को बनाया गया। प्रचार सचिव संदीप कुमार अली शेरपुर और राहुल रामगढ़ माजरा को बनाया गया।
विज्ञापन

जगदीश चंद्र मिल्क जबलियों और कार्यालय सचिव विक्रम सिंह पाबनी को बनाया। रोशन लाल ने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल एक मजबूत पार्टी है। जिसका संगठन मजबूत है हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी मेहनत व लगन से काम कर रहा है। जाहिद खान ने कहा कि प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, अपराध की चपेट में है। लोगों को इनेलो का समय याद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें