फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेकार चीजों को बेहतर रूप देकर वंडर पार्क को बनाया आकर्षकब

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम विभिन्न गतिविधियां कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा रामपुरा कॉलोनी में वेस्ट से बेस्ट अर्थात बेकार चीजों को बेहतर रूप देकर वंडर पार्क को सजाया।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में इस पार्क को सुंदर रूप दिया गया। सीएसआई सुनील दत्त व ब्रांड एंबेसडर शशी गुप्ता ने बताया यह वंडर पार्क पुराने टायर, पुराने लोहे और प्लास्टिक के सामान से बनाया गया।
पार्क में पेड़ों को तिरंगा लाइट लगाकर और तिरंगा कलर से पेंट कर सुंदर रूप दिया गया। पार्क में कंपोस्ट पिट भी बनाया गया। टीन के कनस्तर से डस्टबिन भी पार्क में बनाकर लोगों को रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में निगम को बेहतर रैंक दिलाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 5000 से ज्यादा सामाजिक संस्थाएं और शैक्षणिक संस्थाएं है।
सभी शिक्षण, धार्मिक संस्थाए, व्यावसायिक संगठन अपने आसपास पुराने सामान का रीयूज कर सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करना शुरू कर दे तो हमारा शहर और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनेगा।
पार्क को सुंदर बनाने में जेई अभिषेक, एसआई प्रदीप दहिया, स्टोर इंचार्ज रणबीर सिंह, विनोद कुमार, सागर, मोहित कुमार, शुभम, कुलदीप, आकाश, मोहन, निक्कू, ओमप्रकाश, देवी दयाल आदि का सहयोग रहा।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें