टीम के साथ कोच सूबेदार अरुण चौहान।स्वयं
- फोटो : सुबह नौ बजे विद्यालय के बाहर बस का इंतजार करते प्रतिभागी।
जठलाना। उत्तराखंड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में क्षेत्र के गांव नाचरौन निवासी कोच सूबेदार अरुण चौहान की टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कोच सूबेदार नौकायन टीम में बतौर कोच नेतृत्व कर रहे हैं।
सूबेदार अरुण चौहान ने बताया कि नौकायन में उनकी टीम ने इस खेल प्रतियोगिता में पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि एक कोच के लिए इससे बड़ी खुशी और हो नहीं सकती की उसकी टीम ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। कोच के किसान पिता ने भी अरुण की टीम को बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद