फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 29 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेशनल कराटे प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता राज वर्मा के साथ आयोजक व कोच। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भोपाल में 22, 23 व 24 मार्च को आयोजित सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में यमुनानगर के पैरा एथलीट राज वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यूनाइटेड कराटे संगठन यमुनानगर से जुड़े इस खिलाड़ी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।


स्वर्ण पदक जीतकर यमुनानगर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राणा ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी शारीरिक बाधा मायने नहीं रखती। करीब 75 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद राज ने कराटे जैसे कठिन खेल में स्वर्ण पदक जीतकर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

राज ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय अपने गुरुओं और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके कोच युवराज के कठिन प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही संगठन के सचिव संजीव कुमार के सहयोग और समर्थन के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
विज्ञापन

पिता करते हैं मजदूरी, माता गृहिणी
यूनाइटेड कराटे संगठन कोच युवराज कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि राज वर्मा की नहीं बल्कि पूरे जिले की जीत है।दिव्यांग होने के बाद भी राज वर्मा ने स्वर्ण पदक जीत कर बता दिया कि जोश और जुनून से कामयाबी प्राप्त की जा सकती है। राज के पिता मजदूरी का काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। बेटे के हौसले ने माता-पिता की भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें