फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब स्थायी बूथ से महिलाएं बेच सकेंगी अपने उत्पाद

Mon, 02 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वेंडिंग जोन में महिलाओं से सामान की जानकारी लेतीं महापौर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल की है। इसके तहत सेक्टर-17 स्थित मनोहर वेंडिंग जोन में तीन बूथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आवंटित किए गए हैं।
महापौर सुमन बहमनी और पार्षद प्रियांक शर्मा ने रविवार को इन बूथों का उद्घाटन किया। अब इन बूथों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के पास होगी। यहां वे अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। महापौर बहमनी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मेहनत से विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर रही हैं, लेकिन बाजार उपलब्ध न होने के कारण उत्पाद बेचने में परेशानी आती है।
विज्ञापन

नगर निगम की इस पहल से महिलाओं को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने और अपनी आमदनी बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ इन बूथों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ श्याम जी के वस्त्र और दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि इससे न केवल महिलाओं के हुनर को पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार का स्थायी माध्यम भी मिल सकेगा। महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे इन बूथों पर पहुंचकर महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पाद खरीदें और उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें