फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगह की कमी थी बाधा, बदली लिफ्ट की दिशा

Mon, 02 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 पुराने सहारनपुर रोड की तरफ लगाई गई लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर लिफ्ट लगाने की राह में जगह की कमी बाधा का रेलवे के इंजीनियरों ने समाधान निकाल लिया है। इसके बाद अब प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। पहले पर्याप्त स्थान न होने के कारण रेलवे के अभियंताओं ने यहां लिफ्ट लगाने की योजना खारिज कर दी थी।
ऐसे में यात्रियों को केवल माल गोदाम रोड और पुराना हमीदा की तरफ ही लिफ्ट की सुविधा मिल पा रही थी। अब यात्रियों की मांग और उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। अभियंताओं ने लिफ्ट लगाने की दिशा में बदलाव कर कम जगह में इसे लगाने का रास्ता खोज लिया है।
विज्ञापन

दरअसल यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने की योजना रेलवे की ओर से पहले ही तैयार की गई थी। लेकिन जब रेलवे के अभियंताओं ने मौके का निरीक्षण किया तो प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त जगह नहीं मिली।
इसके चलते योजना को आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद रेलवे ने माल गोदाम रोड व पुराना सहारनपुर रोड स्थित लाल कोठी की तरफ बाहर की ओर लिफ्ट लगाने की योजना को स्वीकृति दी। इसके तहत दोनों स्थानों पर लिफ्ट लगाई दी गई, लेकिन जगह न होने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर लिफ्ट नहीं लग पाई थी।
ऐसे में यह यात्रियों के लिए अधूरी ही सुविधा थी। इस समस्या को देखते हुए अंबाला मंडल के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म पर ही लिफ्ट लगाने की आवश्यकता जताई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा गया। वहीं अभियंताओं से दोबारा सर्वे कर कम जगह में लिफ्ट लगाने का विकल्प तलाशने को कहा गया। काफी प्रयासों के बाद अभियंताओं ने लिफ्ट की दिशा बदलने का सुझाव दिया, जिससे जगह की कमी की समस्या दूर हो गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि पहले जगह की कमी के कारण लिफ्ट की योजना रद्द कर दी थी। परंतु अब इसका समाधान कर लिया गया है, जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

करीब 540 किलोग्राम वजन ले जाने की होगी क्षमता
अब प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर अंबाला की ओर लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन लिफ्टों की क्षमता करीब 540 किलोग्राम वजन ले जाने की होगी। इनके शुरू होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी।

 पुराने सहारनपुर रोड की तरफ लगाई गई लिफ्ट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें