महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते निगम अधिकारी। प्रवक्ता
जगाधरी। जगाधरी। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 07 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क में स्वच्छता पर चर्चा कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने महिलाओं के साथ स्वच्छता पर मंथन किया। साथ ही वार्ड-07 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया।
आईईसी टीम के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने महिलाओं के साथ स्वच्छता संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि यदि हर घर से निकलने वाले गीले कचरे का उपयोग घर पर ही खाद बनाने में किया जाए, तो इससे न केवल कचरा कम होगा बल्कि वार्ड को आत्मनिर्भर एवं जीरों वेस्ट बनाने में भी सहायता मिलेगी। महिलाओं ने अपने घरों में कचरे का अलग-अलग संग्रहण और होम कम्पोस्टिंग अपनाने की सहमति व्यक्त की। साथ ही स्वच्छता को आदत बनाने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।