फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, गूंजे जयकारे

Sat, 25 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पूजन करते संस्थान के साधक व उप​स्थित अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। कथा 27 अप्रैल से तीन मई तक शहर की इंदिरा मार्केट में होगी। इसी कड़ी शनिवार को महिलाओं ने शहर में कलश शोभायात्रा निकाली। पीतांबरी वस्त्र धारण महिलाओं के नगर भ्रमण के दौरान श्रीकृष्ण के जयघोष से नगरी गूंज उठी।

कलश यात्रा बूडिया चुंगी रोड स्थित प्यारा जी मंदिर से निकाली गई, जो विभिन्न गलियों व मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ धर्म ध्वजा लहराकर किया गया। यजमान श्रीमद्भागवत गीता सिर पर रखकर चले। इसमें मुख्य यजमान सुरेश गुप्ता ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन करवाया।
विज्ञापन

दैनिक यजमान के संजीव गर्ग, सीमा गुलाटी, रुचि कांबोज रहे। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। यात्रा समापन श्रीमद् भागवत की मंच पर विधिवत स्थापना की गई। कलश यात्रा में विभिन्न संगठनों व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी गुरु देवानंद ने बताया कि कथा 27 अप्रैल से तीन मई तक चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन शाम सात से रात 10 बजे तक रहेगा। इसमें साध्वी कालिंदी भारती प्रवचन करेंगी। इससे वे सनातन संस्कृति, नारी शक्ति एवं देवी तत्व की महिमा से श्रद्धालुओं को जागरूक करेंगी। प्रतिदिन कथा समापन पर भंडारा लगाया जाएगा। कथा का उद्देश्य लोगों को धर्म व सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

पूजन करते संस्थान के साधक व उपस्थित अन्य। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें