मुख्य अतिथि का स्वागत करते समिति के पदाधिकारी। संस्था
प्रतापनगर। जनकल्याण समिति ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में माधव भवन को वाटर कूलर भेंट किया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग उपस्थित रहे। समिति ने नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत आठ जरूरतमंद व्यक्तियों को आंखों में लेंस प्रत्यारोपण के लिए यमुनानगर के एक अस्पताल में भेजा। कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। कार्यक्रम प्रभारी संजीव चनालिया ने बताया कि लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित लोगों में जगीरो देवी, मामचंद, ठाकुर सिंह, कनेजा, कैलाशो देवी, अजमेरो और महिंद्रो सहित अन्य शामिल हैं। संवाद