यमुनानगर। जीतो लेडीज विंग की ओर से करवाचौथ को लेकर निजी होटल में विशेष कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुतियों, कविताओं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ आपसी मेलजोल और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
डॉ. नेहा बजाज ने महिलाओं को संतुलित आहार, बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में जीतो मेन विंग के चेयरमैन आनंद जैन मुख्यातिथि रहे। संचालन चेयरपर्सन ज्योति बादलिया ने किया। चीफ सेक्रेटरी विनोद जैन और यूथ विंग के चेयरमैन अभिषेक जैन, लेडीज विंग की चेयरपर्सन ज्योति बादलिया, चीफ सेक्रेटरी प्रीति, वाइस चेयरपर्सन पिंकी और सुनीता संचेती, जॉइंट सेक्रेटरी दीपाली और देवांगी कविता संचेती मौजूद रहीं।