फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दम पर अधिकार ले नारी : सर्वजीत कौर

Tue, 17 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ के रूप में पहुंची राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र के वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सीमा पांडे ने महिलाओं से अपने दम पर अधिकार लेने का आह्वान ककाय।
डॉ. सीमा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकारी योजनाएं और नीतियां विषय से संबंधित विषय पर कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं बनाई हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना और धनलक्ष्मी योजना का लाभ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने ने विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण का सही शब्दों में अर्थ बताते हुए कहा कि अपने स्वयं के निर्णय और अधिकार नारी खुद अपने दम पर ले सके, यही नारी सशक्तिकरण का सही और आसान अर्थ है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मनीषा ने प्राचार्या, मुख्य अतिथि, उपस्थित प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें