यमुनानगर। चोरों ने दो घरों व ट्यूबवेल से हजारों का सामान चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नवाब कॉलोनी निवासी कविता ने बताया कि रोज की तरह रात को वह परिवार सहित घर पर सोई थी। सुबह करीब चार बजे उसकी आंख खुली तो उसका मोबाइल गायब था। जांच करने पर बेड के गद्दे के नीचे रखे 20 हजार रुपये भी गायब मिले। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू के बैंक कॉलोनी स्थित मकान का गेट चोर चोरी कर ले गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, खंडवा निवासी जिला सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर चोर मोटर व अन्य सामान चुरा ले गए। संवाद