फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आप नेता की गिरफ्तारी के लिए लघु सचिवालय में गरजीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने व गोली गलौच करने के आरोपी आम आदमी पार्टी युवा के प्रदेश सह सचिव रघुवीर छिंदा व अन्य की गिरफ्तारी को लेकर फर्कपुर माजरी के लोगों ने वीरवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे फिर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर, एसपी ने इस मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंप दी है।

बता दें कि 24 जनवरी की शाम को फर्कपुर माजरी में धनवंतरी पार्क का बोर्ड तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। 25 जनवरी को पुलिस ने एक पक्ष के आप नेता रघुबीर सिंह छिंदा, उसकी पत्नी, भाई वीरेंद्र सिंह कालू और लवली मान पर हमला करने, जातिसूचक शब्द बोलने व अभद्रता करने के आरोप में केस दर्ज किया था। वहीं, रघुवीर छिंदा ने भी अमन शर्मा, रोहित, मंयक व अन्य पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया था। मामले में रघुवीर सिंह छिंदा व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फर्कपुर माजरी की काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। माजरी निवासी सोना देवी, विकास, रिंकू, अमन, किरण बाला, शिव चरण ने कहा कि 25 जनवरी को पुलिस ने केस दर्ज कर था, लेकिन आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी दोबारा से हमला कर सकते हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात फर्कपुर चौकी में भी गए थे। इसके बाद वीरवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। उधर, एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को दी है। उनकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जानकारी बताकर दी थी धमकी

फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया था कि रघुवीर सिंह छिंदा, वीरेंद्र सिंह कालू व लवली मान उनके पड़ोस में रहते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने फर्कपुर चौक पर खड़े होकर उन्हें गालियां दी। आरोपियों के हाथ में राॅड व डंडे थे। आरोपितों ने अमन पर हमला कर दिया। किसी तरह से उन्होंने घर में घुसकर जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने रोहित शर्मा के घर पर हमला किया। उसकी मां को धमकी दी कि अमन की गवाही देने के लिए थाने में मत जाना। यदि उनकी बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे। आरोप है कि रघुवीर छिंदा ने धमकी दी कि उसकी पत्नी बेबी पंजाब की है। उनके सालों की जानकारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है। उसे घर से ही उठवा देंगे। इस शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध एससी एसटी सहित अन्य धारा में केस दर्ज हुआ है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें