फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करेंसी के जरिए ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमेरिकी नागरिक मरले ली कारेजवो से क्रिप्टाे करेंसी के जरिए लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस एक और आरोपी पंजाब के मोहाली के सैंडवुड सेक्टर 110 निवासी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्रमजीत को अब 30 जनवरी को दर्ज हुए केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, क्योंकि यह दोनों केस क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी के हैं। एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। करनाल स्थित शुभएक्स प्लेटफार्म के कानूनी सलाहकार योगेश कुमार की शिकायत पर 30 जनवरी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी विक्रमजीत के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


योगेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शुभएक्स कंपनी पैक्सफुल प्लेटफार्म के जरिए व्यापार करती है जो क्रिप्टोकरेंसी, ई-गिफ्ट कार्ड और अन्य डिजिटल सामान खरीदने और बेचने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल बाजार है। इस प्लेटफार्म पर ही मोहाली निवासी विक्रमजीत सिंह भी व्यापार करता था। इस प्लेटफार्म के नियम के अनुसार उपयोगकर्ता अपने ही अकाउंट से लेन देन कर सकता है लेकिन विक्रमजीत ने धोखाधड़ी की नीयत से अलग-अलग अकाउंट का प्रयोग कर इस डिजिटल प्लेटफार्म से पेमेंट उन खातों में मंगवाई थी। विदेशी नागरिक से ठगी के केस में सरबजीत गिरफ्तार वहीं विदेशी नागरिक से लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी के केस में सरबजीत को गिरफ्तार किया गया है। यह भी आरोपी विक्रमजीत का साथी है। इसके खाते में लेन देन हुआ है। यह भी लोगों को फोन कर ठगी करता है। अभी इससे साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें