फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लौट रही युवती से छेड़छाड़

Sun, 22 Sep 2013 12:40 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मोहल्ला में शुक्रवार देर शाम बाजार से सामान लेकर लौट रही युवती के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपियों ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुराचार करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के बयान पर चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपनी भाभी के साथ बाजार में सामान लेने गई थी। देर शाम जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी तो उस समय काफी अंधेरा हो चुका था। जब वह विश्वकर्मा मोहल्ले से निकल रही थी तो वहां पर चार युवक खड़े थे।

इसी दौरान अचानक बिजली चली गई। इससे गली में अंधेरा हो गया। आरोप है कि इस दौरान चारों आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर युवती को उठा लिया और जबरन उसे एक गली में ले गए। युवती की भाभी ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ आरोपियों ने उसे पकड़े रखा। आरोप है कि युवकाें ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुराचार करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


 आरोपियों ने युवती के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवती की भाभी और युवती ने शोर मचाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग भी गली में पहुंच गए। गली में लोगों के आने पर चारों युवक वहां से फरार हो गए। युवती और उसकी भाभी ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजन उसी समय युवती को लेकर थाना शहर यमुनानगर पहुंचे। जहां उन्हाेंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तारी करने की मांग की। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्जकर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने युवती के बयान पर विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी हरदेव सिंह, सरदूल सिंह, सुरेंद्र सिंह और हीरा सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। थाना शहर प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि उन्हाेंने मामला दर्जकर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद से घबरा रही युवती
घटना के बाद से युवती सहमी हुई है। युवती आरोपियों की हरकत के बाद इतनी सहम गई कि उसकी आवाज तक बाहर नहीं निकल पा रही है। इससे पुलिस को उसके बयान लेने मेें भी काफी परेशानी आई। युवती को उसके परिजनाें और महिला पुलिस कर्मियों ने दिलासा दी और समझाया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीड़िता के पक्ष में थाने में जुटी भीड़
पीड़िता के साथ घटना का पता लगने के बाद कॉलोनी के लोग और आसपास के लोग उसके पक्ष में थाने में पहुंचे। इससे थाने में काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पीड़िता के साथ थाने में पहुंचे उसके परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तारी करने की मांग की। इस पर पुलिस ने युवती के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें