फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुराचार, आरोपी फरार

Thu, 19 Sep 2013 07:08 PM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार को वह शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि जब वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में गांव के ही धर्म सिंह ने जबरन उसे रोक लिया।

उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह बंद कर उसे पास के खेत में ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर घर आई और अपने पति व परिजनाें को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


परिजनाें के साथ मिलकर उसने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई देविंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें