फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंड़ासी मारकर युवक को किया घायल

Thu, 19 Sep 2013 02:00 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सढ़ौरा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक पर गंड़ासी से हमला कर घायल कर दिया। इसमें उसकी बाजू गंभीर रूप से कट गई। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्जकर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में सढ़ौरा की खेड़ा कुआं कॉलोनी निवासी आशु ने बताया कि सोमवार सुबह वह किसी काम के लिए सढ़ौरा अड्डे पर स्थित पाल ढाबा के पास गया था।

जब वह वहां से लौट रहा था कि कॉलोनी के सचिन उर्फ शेरी ने उस पर गंड़ासी से हमला कर दिया। हमले में आरोपी सचिन ने उसकी बाजू पर वार किया। इसमें उसकी बाजू पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी लाभ सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच चल रही है, वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें