फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेयजल आपूर्ति के सैंपल लेने में यमुनानगर की महिलाएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पानी के सैंपल लेने की जिम्मेदारी दी है। 13 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस योजना में यमुनानगर की महिलाएं सबसे आगे हैं। एक माह में ही जिले की महिलाएं पानी के 546 सैंपल ले चुकी हैं। वहीं 502 सैंपल लेने के साथ हिसार दूसरे और 481 सैंपल के साथ अंबाला तीसरे स्थान पर है। वहीं मात्र 44 सैंपल लेकर कैथल सबसे पीछे है। विदित हो कि अमृत-टू योजना के तहत ढाई लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में यमुनानगर का चयन किया गया था।
विज्ञापन

शहर में जम्मू कॉलोनी में गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को योजना से जोड़ा गया है। इस ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का काम यह भी देखना है कि शहर में कहां पर पानी की पाइप लाइन लीक हो रही है और कहां पर सीवरेज लाइन से पेयजल का कनेक्शन है। इनकी पहचान करके जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को सूचना देनी होती है। इसके बदले में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेल्फ हेल्प ग्रुप को हर माह प्रति सूचना 25 रुपये के हिसाब से मानदेय का भुगतान भी किया जाता है।
इसके अलावा समूह से जुड़ी महिलाओं काे हर रोज घरों से पेयजल के कम से कम 30 सैंपल लेने होते हैं। ऐसे में महीने में 660 सैंपल लेने होते हैं। इसके लिए प्रति सैंपल 45 रुपये का भुगतान ग्रुप की महिलाओं को किया जाता है। इस तरह हर माह ग्रुप को 29700 रुपये की आय प्राप्त होती है। यमुनानगर की गायत्री स्वयं सहायता समूह में वैसे तो 18 महिला सदस्य हैं। इनमें से केवल समूह की वनीता, संतोष, मीनू, अर्चना, अंजना, शोभनी, चित्रा ही सैंपल लेने का कार्य कर रही हैं। यह महिलाएं पेयजल आपूर्ति के समय घर-घर जाती हैं और रसोई घर में लगे नल से पानी का सैंपल लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की लैब में जमा कराती हैं। वह अब तक गुलाब नगर, पटेल नगर, लक्ष्मी गार्डन, गांधीनगर, चांदपुर, हमीदा, मॉडल कॉलोनी, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, विजय नगर, ममीदी, प्रेम नगर, थापर कॉलोनी, आजाद नगर, यमुनानगर, जोड़ियों, आत्मापुरी, औरंगाबाद, कैंप से सैंपल ले चुकी हैं। वार्ड की निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि समूह की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।
विज्ञापन



यमुनानगर पहले स्थान पर है : रजनी गोयल
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि अमृत-टू योजना के तहत पानी के सबसे ज्यादा सैंपल लेने में यमुनानगर पहले स्थान पर है। गायत्री स्वयं सहायता समूह की टीम ने अभी तक अच्छा काम किया है। सैंपल लेने के अलावा वह पानी की लीकेज की सूचना भी दे रही हैं।
विज्ञापन


13 जिलों में समूहों द्वारा लिए गए पानी के सैंपल:
जिला सैंपल
यमुनानगर 546
हिसार 502
अंबाला 481
रोहतक 333
झज्जर 290
सिरसा 256
रेवाड़ी 245
कालका 196
नारायणगढ़ 135
जींद 98
कुरुक्षेत्र 96
नरवाना 82
कैथल 44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें