फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिए बच्चों की देखरेख करने के टिप्स

Wed, 11 Jun 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बिलासपुर के काली माता मंदिर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अर्लीचाइल्ड केयर एंड एजुकेशन दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और नवजात शिशु की माताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एएनएम मनजीत कौर और आशा वर्कर रेखा रानी ने महिलाआें को बच्चों की देखरेख और खानपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्हाेंने माताओं को नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में बताया कि बच्चे के पैदा होने से लेकर तीन साल की आयु तक अधिक देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने माताओं को बताया कि वे छह माह तक के बच्चे को केवल मां का दूध पिलाएं। बच्चों की साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


छह माह के पश्चात मां के दूध के साथ ठोस आहार जैसे दाल का पानी, चावल का सूप, दही, दलिया जैसे आहार भी अवश्य दें, ताकि शिशु का स्वास्थ्य सही बना रहे। गर्भवती महिलाओं को बताया कि वे समय-समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं और संतुलित आहार ग्रहण करें।
विज्ञापन


महिलाएं संतुलित आहार में हरी सब्जियां, मौसमी, फल, सलाद, दालें के साथ आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन अवश्य करें। इस मौके पर आशा वर्कर रेखा रानी, आंगनबाड़ी वर्कर, ममता, परम कौर, विमला, रितू, रेनू, प्रोमिला, उर्मिल, प्रवीन, नरेश, कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें