फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन से छेड़छाड़ करने पर युवक को जेल

Wed, 11 Jun 2014 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम शौच के लिए बाहर गई विवाहिता से छेड़छाड़ करना और जान से मारने की धमकी देना युवक को महंगा पड़ गया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को नामजद करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के गांव में रहने वाला 24 वर्षीय विनोद उस पर बुरी नजर रखता है। इसके चलते वह कई बार उसे अश्लील इशारे भी करता था, लेकिन वह उसे नजर अंदाज कर देती थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि रविवार देर शाम वह शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान विनोद उसका पीछा करता हुआ वहां आ गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अश्लील इशारे करने लगा। रात का समय होने के कारण वह डर गई और अपने घर की ओर भाग पड़ी। इस दौरान विनोद ने उसका रास्ता रोक लिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें