फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संधाय की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Sun, 01 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राम स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाया गया टेडी बियर। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ब्लॉक व्यासपुर के गांव संधाय में वर्ष 2022 में गठित राम स्वयं सहायता समूह आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। इस समूह से जुड़ी 10 महिलाएं अपने हुनर, परिश्रम और सामूहिक प्रयास से न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह सफर आज पहचान और सम्मान तक पहुंच चुका है। समूह की सचिव अनुराधा हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनिया, सुमन और अनुराधा संयुक्त रूप से निभा रही हैं। खजांची के रूप में ममता कार्यरत हैं। इसके अलावा अंग्रेजों देवी, ममता देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, साइना और सविता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। सभी महिलाएं मिलकर समूह की गतिविधियों का संचालन करती हैं और निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। राम स्वयं सहायता समूह द्वारा सॉफ्ट टॉय और मेकरम धागे से आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इनमें की-चेन, शीशे की सजावट, क्रोशिया से बने सॉफ्ट टॉय सहित कई अन्य सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। इन उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है। समूह की महिलाओं का कहना है कि स्वदेशी सामग्री से बने उत्पाद न केवल मजबूत और टिकाऊ होते हैं, बल्कि इनसे स्थानीय कारीगरों और महिलाओं को भी रोजगार मिलता है। उनका मानना है कि विदेशी सामान भले ही सस्ता हो, लेकिन उसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन स्वदेशी उत्पादों जैसा नहीं होता। समूह की सचिव अनुराधा बताती हैं कि यदि लोग स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और विदेशी सामान का बहिष्कार करें, तो हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वे अपने परिवार की आजीविका चलाने में सक्षम बन सकेंगी और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ सकेंगी। अपने उत्पादों के प्रचार और बिक्री के लिए समूह की महिलाएं अब तक चार बड़े मेलों में प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। इनमें आदिबद्री मेला, कपालमोचन मेला, पाबनी कलां तथा मोहाली में आयोजित मेला शामिल है

राम स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाया गया टेडी बियर। स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें