फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष प्रधान इस समाज में महिलाओं ने अपना किया वर्चस्व स्थापित : डॉ. पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में चैलेंज यूथ क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि केवल एक ही दिन महिला दिवस नहीं होता बल्कि महिलाओं का तो हर दिन दिवस ही होता है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही पुरुष प्रधान इस समाज में महिलाओं ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है और हर फील्ड में साबित कर दिया है कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं बल्कि दो कदम आगे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्लब के संस्थापक सुधीर पांडे ने कहा कि जिन महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है इन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार कार्य किए हैं और इन्हें सम्मान देने का उद्देश्य यही है कि इनका मनोबल बढ़े और अन्य महिलाएं भी इन से प्रेरणा लें। क्लब से जुड़े देवेद्र मेहता ने कहा कि महिलाएं आज कई क्षेत्रों में पुरुषों से आगे निकल गई हैं। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी, डॉ. रजनी, डॉ. बुलबुल, डॉ. निशा, प्रोफेसर ममता ओबरॉय, प्रवीण छाबड़ा, अधिवक्ता कमला, लाइब्रेरियन अंजू नागपाल आदि को सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें