फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ज्वाला देवी के भजनों पर झूमीं महिलाएं

Mon, 12 Oct 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ज्वाला माता मंदिर में भजन के दौरान जयघोष करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई-ससौली रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर में नवरात्र का शुभारंभ ध्वजा परिक्रमा के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर देवी मां के जयकारों से गूंजता रहा।
नवरात्र के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। ध्वजा परिक्रमा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भक्तों ने मां भगवती के भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवक रसिक ने कहा कि मां दुर्गा की उपासना से साहस, धैर्य और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ मानवता, प्रेम और परोपकार के मूल्यों को भी अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। मां भगवती की आराधना बुराइयों पर अच्छाई की विजय, नारी शक्ति के सम्मान और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें