यमुनानगर
लायंस क्लब की ओर से प्रवासी मजदूरों व गरीब तबके के लोगों को भोजन देने के साथ-साथ दवाइयां और मास्क देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश को कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। देशवासी भी प्रधानमंत्री का हर तरह से सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्य ही नहीं बल्कि सभी सदस्यों के परिवार वाले बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग महिलाएं तक अपना सहयोग दे रही हैं। क्लब की सभी महिलाओं ने घरों में मास्क बनाने का काम ही शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 से बचाने के लिए बचाव हेतु मास्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य शहर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए रोजाना सेनीटाइज करने का काम भी कर रहे हैं।