फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अधिकतर लोगों के खातों में नहीं आए पैसे,

विज्ञापन
कैंप सिंडिकेट बैंक के बाहर लगी लंबी लाइनें। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर शहर में स्थित सभी बैंकों में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। बैंकों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत डाले गए 500 रुपए निकलवाने गए लोगों को घंटों अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा जार करने के बाद भी उन्हें पता लगा कि उनके खाते में तो अभी पैसे आए ही नहीं है। शिवनगर की रीना, आदर्श नगर से सर्वजीत कौर और जसविंदर कौर, कैंप के श्याम सुंदर ने कहा कि एक तरफ तो सरकार देशभर में लॉक डाउन करके सभी लोगों को घरों में रहने की हिदायतें दे रही है। वहीं दूसरी ओर ऐसी ऐसी योजनाएं लागू कर रही है, जिससे लोग ना चाहते हुए भी अपने घरों से निकलकर बैंकों के आगे भीड़ इकट्ठी करे। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर कोई मदद करनी भी थी तो घर घर जाकर कर देती बैंकों में पैसे डालने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें