फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी समाज की आधारशिला : डॉ. वरिंद्र

Sat, 07 Mar 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में हिंदी विभाग तथा वूमेन स्टडी सेल के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समकालीन महिला साहित्यकार (व्यक्तित्व एवं कृतित्व) और विभिन्न क्षेत्रों में चर्चित महिला परिचय विषय पर अन्तः महाविद्यालय पाठन एवं वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्राचार्या डॉ सुखविंदर कौर के मार्गदर्शन में किया गया। वरिंद्र गांधी ने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्तिकरण से ही राष्ट्र प्रगति कर सकता है। छात्राओं ने कविता, कहानी तथा पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें