फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म मामले में महिला के कपड़े जांच के लिए भेजे

Fri, 10 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने खून के धब्बे लगे महिला के कपड़ों को बरामद कर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही कुछ नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
महिला थाने में यमुनानगर की एक काॅलोनी निवासी युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि सोमवार की रात को करीब नौ बजे कमानी चौक पर खड़ी थी। वहां से ट्रक में सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और इंडस्ट्रियल एरिया में चलते ट्रक में उसके साथ गलत काम किया। यही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया। शुरुआती जांच के बाद मामला झूठा मिला था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस ने युवती के खून के धब्बे लगे कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। एसएचओ महिला थाना बलजीत कौर ने बताया कि कपड़ों पर खून के धब्बे लगे थे। कपड़े जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें