संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरवार को कस्बा में खंड की महिलाओं और लड़कियों की विभिन्न आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। विभाग की सीडीपीओ किरण ने हरी झंडी दिखाकर व मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में खंड बिलासपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। 30 वर्ष तक की महिलाओं की 100 मीटर रेस में काजल प्रथम, मुस्कान द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर रेस में पूजा प्रथम, लक्ष्मी दूसरे, सीमा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में शबनम प्रथम, आरती द्वितीय तथा साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। म्युजिकल चेयर में मलकीत प्रथम, ज्योति दूसरे तथा जसबीर तीसरे स्थान पर रही। साइकिल रेस में रजनी, मुकेश, पूजा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीडीपीओ किरण ने कहा कि लड़कियां व महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे चलकर जिला व प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि इस तरह की खेल या अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। सीडीपीओ किरण ने सभी आंगनबाड़ी वर्कर, महिलाओं और लड़कियों को पीएम, वीवीवाई, आपकी बेटी-हमारी बेटी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के बारे में विस्तार से बताया।