फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Mon, 24 Apr 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नही महिला की अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के एक गांव निवासी 46 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति से काफी समय पहले तलाक हो चुका है। इन दिनों वह गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। वर्ष 2020 से सहारपुर के गांव रेहड़ी ताजपुरा निवासी तबरेज शादी का झांसा देकर उसकी सहमति के बिना गांधी नगर थाना क्षेत्र में आकर साथ गलत काम करता आ रहा है।
इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना रखी हैं। छह फरवरी को तबरेज जबरदस्ती घर में घुस आया। जब उसने तबरेज से पूछा कि वह उसके साथ शादी कब करेगा तो वह मना करने लगा। अब वह किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया, फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर देगा।इतना ही नहीं तबरेज ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी ने उसे व उसके बच्चों को जान से खत्म कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें