फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी करके विदेश ले जाने का झांसा दे युवती से दुष्कर्म

Mon, 24 Apr 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रादौर। शादी करके विदेश ले जाने का झांसा देकर युवक ने अपने ही गांव की युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस बारे में उसने आरोपी की मां को बताया तो वह उल्टा उसे ही धमकाने लगी। मामले में शिकायत के आधार पर थाना रादौर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह काम की तलाश में विदेश जाना चाहती थी। क्योंकि उसके पिता का निधन हो गया था और परिवार में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं था। गुरतेज सिंह उनके ही गांव का है। वर्ष 2020 में गुरतेज सिंह उसके घर आया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। जिस पर उसने आरोपी से शादी करने से मना कर दिया। कुछ दिन के बाद गुरतेज फिर घर आया और कहने लगा कि वह उससे शादी करना चाहता है। शादी के बाद उसे अपने साथ विदेश ले जाएगा। जिस पर परिजन उसकी शादी गुरतेज से करने को तैयार हो गए। आरोप है कि मार्च 2020 में जब वह घर पर अकेली थी तो गुरतेज उसके घर आया और उसके साथ जबरन उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि वह शादी करके जल्द ही उसे विदेश ले जाएगा। वह अक्सर कहता था कि उसका भाई विदेश में रहता है। भाई जल्द ही उन्हें भी अपने पास विदेश में बुला लेगा। यह झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरतेज उसे कई बार रादौर से लाडवा रोड पर एक होटल में लेकर जाता जहां पर कई बार उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। मार्च 2021 में वह गर्भवती हो गई। उसने गुरतेज से शादी करने को कहा तो वह कहने लगा कि अभी शादी नहीं कर सकते, क्योंकि उसके विदेश जाने के कागज अभी नहीं आए हैं। उसके मना करने के बावजूद गुरतेज ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी वह उससे दुष्कर्म करता रहा। वह कहने लगा कि जल्द ही उसका पासपोर्ट बनवा देगा। फरवरी 2023 में गुरतेज ने उसका पासपोर्ट भी बनवा दिया। गत आठ अप्रैल को भी आरोपी ने उसके घर पर आकर उसके साथ गलत काम किया। इसी दौरान उसे पता चला कि गुरतेज ने उसके नाम से एचडीएफसी बैंक रादौर में खाता भी खुलवा लिया है। उससे पूछे बिना ही क्रेडिट कार्ड बनवा कर 38000 रुपये निकाल लिए। अब वह रुपये भी वापस नहीं कर रहा। इतना ही नहीं गुरतेज ने उससे शादी करने से भी इंकार कर दिया। इस बारे में उसने गुरतेज की मां को सारी बात बताई, परंतु वह उल्टा उसे ही धमकाने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें