फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर महिला से दुष्कर्म

Sun, 31 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई एक महिला ने युवक पर एआई से तैयार की गई अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना सिटी यमुनानगर पुलिस ने देहरादून के पटेल नगर निवासी विकास उर्फ हनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में महिला ने बताया कि जनवरी 2026 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने उसे कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। उन तस्वीरों को देखकर वह घबरा गई और आरोपी से उन्हें हटाने की मांग की। आरोपी ने तस्वीरें डिलीट करने के बहाने मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 11 मार्च को आरोपी उसे मिलने के लिए बुलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने दावा किया कि पहले दिखाई गई तस्वीरें एआई से बनाई गई थीं, लेकिन अब उसके पास महिला की वास्तविक तस्वीरें और वीडियो हैं। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने 10 मई को महिला को धमकाकर देहरादून बुलाया और एक गेस्ट हाउस में तीन दिन तक अपने पास रखा। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। 15 और 16 मई को भी आरोपी महिला को अपने साथ ले गया और शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे धमकियों के जरिए सोने की चेन और यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। जब उसने मिलने से इन्कार किया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा उसके पति को भेजने की धमकी दी। धमकियों से तंग आकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें