फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेजों से मकान का हिस्सा नाम कराने का आरोप

Sun, 31 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैनाल रेस्ट हाउस रोड निवासी युवक ने मकान के ग्राउंड फ्लोर की प्रॉपर्टी आईडी बदलवाकर उसे अपने नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चचेरे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायतकर्ता ललित आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान नंबर-1251 उनके पिता स्वर्गीय चमन लाल आर्य के नाम था। पिता के निधन के बाद वह संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनके चाचा विजय कुमार आर्य रहते थे, जिनका अब निधन हो चुका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2006 में उनके चाचा ने पूर्व में की गई वसीयत रद्द कर दी थी व अपने पुत्र मनीष और पुत्रवधू पूजा को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद दोनों ने पुराने रिकॉर्ड का सहारा लेकर कथित रूप से हेराफेरी की और मकान के ग्राउंड फ्लोर का हिस्सा अपने नाम दर्ज करा लिया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जगाधरी में पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन

बाद में रिकॉर्ड में ग्राउंड फ्लोर पूजा के नाम चढ़वाकर नई प्रॉपर्टी आईडी भी बनवा ली गई। शिकायतकर्ता ने नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें