यमुनानगर। थाना यमुनानगर शहर क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाले मनीष ने पड़ोस की महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता ने शिकायत पुलिस चौकी हमीदा में दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद