यमुनानगर। बाडी माजरा में फैक्टरी से जनरेटर की बैटरी चोरी करने के आरोपी को पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्पेशल स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव कामीमाजरा निवासी अमजद खान ने शिकायत दी कि उनकी बाडी माजरा में फैक्टरी है। चार अक्टूबर को फैक्ट्री से जनरेटर के बैटरी चोरी हाे गई। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। टीम ने जांच कर गांव नंदगढ़ निवासी अंकुश कुमार को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात अंजाम देना कबूल की। संवाद