जगाधरी। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव से महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती है। उसकी मासी का बेटा कई बार उसे दवाई दिलवाने के लिए बुला लेता था। 20 जनवरी को उनकी पत्नी व बेटे को मासी का लड़का लेकर गया था। अब वह पत्नी को लेने के लिए गया तो उसने आने से इंकार कर दिया। 25 जनवरी को वह फिर से पत्नी को लेने गया तो वहां पर पत्नी व बच्चा नहीं मिला। उनकी मासी का लड़का भी वहां पर नहीं था। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।