यमुनानगर। साइबर ठगों ने लिंक भेज कैंप निवासी युवक के खाते से दस हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। कैंप निवासी शिवांश सुनेजा ने बताया कि उसके पास 21 सितंबर 2022 को मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसने उस पर आए लिंक को खोला तो उसमें डिटेल मांगी गई थी। उसने बैंक संबंधी डिटेल भर गई। इसके बाद उसके खाते से पहले पांच रुपये कटे। बाद में 10 हजार रुपये और कट गए। तब उसने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।