जगाधरी। जगाधरी की एक कॉलोनी से एक महिला संदिग्ध हालात में तीन साल के बच्चे के संग लापता हो गई। पति ने पड़ोसी युवक पर उसे बहलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ अपने मायके में गई थी। 15 जुलाई को उसका साला उसे घर आने के लिए बस में बिठाकर चला गया था। इसके बाद उसकी पत्नी न उसके घर आई और न ही मायके में गई। उसने अपनी पत्नी व लड़के की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उनके पड़ोस में रहने वाला युवक शंटी बहला फुसला कर अपने साथ लेकर गया है। जिस दिन से उसकी पत्नी गायब है उसी दिन से शंटी भी घर पर नहीं है।