फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्यार में फंसाकर महिला का धर्म परिवर्तन, फिर निकाह

Sun, 25 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में प्रेम, धर्म परिवर्तन और धोखे के नाम पर एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से शादीशुदा मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने कराने के बाद निकाह किया।
इसके बाद युवक उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता तीर्थ नगर निवासी 30 वर्षीय रेखा ने बताया कि उसकी पहले शादी हुई थी, लेकिन पति से अनबन के चलते तलाक हो गया था। इसके बाद उसकी जान-पहचान गांव अराइयांवाला निवासी फुरकान से हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम में फंसा लिया। करीब दो साल पहले वह उसे उत्तर प्रदेश ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।
विज्ञापन

उसका नाम बदलकर रूबीना रखा गया और उसके साथ निकाह कर लिया गया। आरोप है कि इस दौरान महिला के दस्तावेजों में भी नाम परिवर्तन कराया गया। निकाह के बाद आरोपी उसे अपने पैतृक गांव नहीं ले गया, बल्कि शहर की प्रेमनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रखने लगा। जब उसने उसे घर ले जाने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करता रहा।
कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इस सच्चाई के सामने आते ही हालात बिगड़ गए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, धर्म को लेकर अपशब्द कहे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक समय आरोपी अचानक लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिजनों और भाई ने उस पर फुरकान को गायब कराने के आरोप लगाए। कुछ समय बाद आरोपी लौट आया, लेकिन प्रताड़ना और बढ़ गई।
लगातार दबाव और उत्पीड़न से टूट चुकी महिला ने 22 जनवरी को घर में रखा थर्मामीटर तोड़कर उसमें से निकले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और खून की उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज कराए। जांच के बाद आरोपी युवक और उसके भाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 196(1), 351(2) और 85 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें