फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति से अलग रह रही महिला ने प्रेम प्रसंग में होटल में खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 23 वर्षीय महिला ने होटल में जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि महिला ने प्रेम प्रसंग में जहर खाया है। जिस व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग था वह उससे बात नहीं कर रहा था और उसे छोड़ने की बात कह रहा था। वह इससे परेशान थी। परिजनों की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी प्रेमी शम्मी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी बड़ी बहन की शादी थाना छप्पर क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। रमनदीप चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। पति से अनबन के चलते वह दो साल से मायके में रह रही थी। 31 अक्टूबर को बहन ने उसके पास फोन किया लेकिन व्यस्त होने के कारण वह उसका फोन नहीं उठा सका। कुछ देर बाद ही बहन ने उसके पास मैसेज भेजा कि वह एक होटल में है और उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही वह हैरान रह गया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के साथ होटल में पहुंचा, लेकिन वहां बहन नहीं थी। इस बारे में उन्होंने होटल के स्टाफ से बात की तो पता चला कि उसकी बहन होटल में अकेली आई थी। कुछ देर के बाद ही वह चली गई थी। वह अभी होटल से बाहर निकले ही थी कि उन्होंने गाड़ी के पास बहन को बेहोश देखा। वह तुरंत उसे पास के ही निजी अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जिस पर वह उसे अन्य निजी अस्पताल में लेकर गए। हालत में सुधार नहीं होने पर महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसक बहन का रामनगर कॉलोनी के शम्मी से प्रेम प्रसंग था। वह अब उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों की शिकायत पर शम्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें