संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। केशवानी अस्पताल की फार्मेसी में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आनन-फानन में स्टाफ ने तुरंत मरीजों काे बाहर निकाला। इसी बीच दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अस्पताल की फार्मेसी में अचानक से आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों व स्टाफ ने आग पर काबू पाने के लिए उसने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके साथ ही सेक्टर 17 थाना से पुलिस पहुंची। वहीं दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया।