गांव छोटाबांस में एसके रोड पर एक कार चालक ने एक महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर कार चालक पर मामला दर्ज किया है। छोटाबांस निवासी कौशल्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात को लगभग साढ़े 7 बजे वह एसके रोड के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।