फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंशन लेने गई थी महिला, घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। थाना क्षेत्र जठलाना में दो किसानों के ट्यूबवेलों से रात के समय मोटर चोरी हो गई। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बरसान निवासी किसान सुरेश कुमार ने बताया कि बरसान-अलाहर सड़क पर उसकी खेती की जमीन है। 11 दिसंबर की रात चोरों ने ट्यूबवेल पर लगी पांच एचपी की बिजली मोटर चोरी कर ली। वहीं इसके साथ ही चोरों ने अन्य किसान जोगिंद्र के ट्यूबवेल से भी पांच एचपी की मोटर चोरी की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


घर के अंदर खड़ी बाइक चोरी
जठलाना। चोरों ने रात के समय गांव नागल में घर के अंदर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
गांव नागल निवासी शिव दयाल ने बताया कि उसका बेटा विमल कुमार करहेड़ा खुर्द के पास एक फैक्ट्री के कांटे पर कार्य करता है। 11 दिसंबर की रात बेटा विमल अपने दोस्त गांव संधाली निवासी प्रिंस कांबोज की बाइक लेकर घर खाना खाने के लिए आया था। बाइक को घर के अंदर खड़ी कर वह सो गया। सुबह उठकर देखा तो बाइक चोरी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें