फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटे के साथ शादी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। बेटे के साथ बाइक पर यूपी जा रही महिला की बांबेपुर समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बांबेपुर समीप पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकल रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उस पर सवार महिला का सड़क पर सिर लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

बागपत निवासी मोमिन ने बताया कि वह और उसकी 55 वर्षीय माता जन्नत बाइक पर यूपी के शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। जैसे ही बांबेपुर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो दूसरी ओर से बाइक सवार आया और उसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसमें उसकी माता जन्नत को सड़क पर गिरने से सिर में गहरी चोटें आई, जिससे माता की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रताप नगर सतनाम ने बताया कि डायल 112 व एंबुलेंस मौका पर पहुंची व महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें