फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक से उछलकर हाईवे पर गिरी महिला, कार से कुचलने पर गई जान

Thu, 08 Aug 2024 07:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर सुखपुरा गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक से उछलकर गिरी महिला को कार ने कुचल दिया। जबकि बाइक सवार साइड में गिरकर चोटिल हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुखपुरा निवासी बलिंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव की 37 वर्षीय रानी देवी यमुनानगर के पानीपत हैंडलूम में नौकरी करती थी। बुधवार को वह अपनी बाइक पर गांव से शहर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में रानी देवी ने भी उससे लिफ्ट ली। करीब सवा सात बजे नेशनल हाईवे 344 पर गांव से कुछ दूरी पर पीछे से तेज गति से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रानी देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। जबकि वह बाइक समेत कच्ची साइड में गिर गया। इस दौरान कार रानी देवी को कुचलती हुई आगे निकल गई। राहगीरों व पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रानी को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में उसके सिर, मुंह व बाजू पर भी गंभीर चोट लगी है। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

इनसर्ट
कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, पीजीआई रेफर
यमुनानगर। लाजपत नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय जगदीश कुमार मंगलवार को मजदूरी करके घर लौट रहे थे। चांदपुर के निकट सड़क पार करते समय महाराणा प्रताप चौक की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर गिर गए और कार का अगला पहिया उसके पिता के ऊपर से निकल गया। अचानक कार रुकने से पीछे से आ रहा ऑटो भी उसमें टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसके पिता को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें