फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला को विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख ठगे

Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला को विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला के पति ने बताया कि पहले यूके भेजने की बात की गई थी। इसके बाद उसे कनाडा भेज दिया और वहां पर एक जंगल में बने कमरे में दो माह तक बंधक बनाकर रखा। तीन लाख रुपये खर्च कर उसे भारत वापस बुलाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आजाद नगर की चौधरी काॅलोनी निवासी साहिल ने बताया कि फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात जतिन नाम के व्यक्ति से हुई थी। जतिन ने कहा था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और उनका यमुनानगर और जालंधर में ऑफिस है। उन्होंने साहिल, उनकी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों को यूके भेजने की बात कही। इसके लिए 30 लाख रुपये खर्चा बताया।
विज्ञापन

साहिल पहले पहले अपनी पत्नी प्रियंका को भेजने को कहा और उसके दस्तावेज तैयार कराए। बाद में एजेंट ने यूके के स्थान पर कनाडा भेजने और नौकरी दिलाने की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गए। अक्टूबर 2024 में प्रियंका को कनाडा भेज दिया गया। जहां से उसे दो माह तक जंगल में बने एक कमरे में रखा गया।
आरोप है कि वहां उसे प्रताड़ित किया गया। जब वह बीमार हो गई तो तीन लाख रुपये खर्च कर उन्हें वापस भारत बुलाया गया। साहिल ने बताया कि उन्होंने 27 लाख रुपये का लोन लेकर पत्नी को कनाडा भेजा था। लेकिन, उनके साथ ठगी की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके खिलाफ झूठा केस भी दर्ज करा दिया गया है और बार-बार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रियंका की शिकायत पर शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने आरोपी जतिन, निरंकार, चरणजीत कौर, जगजीत व सुखविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें